फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: होटल और धर्मशालाओं में लंबे समय से रुके लोगों की जुटाई जानकारी, जिलेभर में पुलिस सतर्क

Sat, 10 May 2025 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पाकिस्तान की ओर से की गई नापाक हरकत और भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर लोगों में उत्साह है। जिला पुलिस में सतर्कता बरत रही है। जिले में जगह-जगह पुलिस व्यापक चेकिंग अभियान चला रही है। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की ओर से की गई नापाक हरकत और भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर लोगों में उत्साह है। लोग टीवी और मोबाइल पर भारत की कार्रवाई की पल-पल अपडेट ले रहे हैं। गांवों और शहरों में हर जगह भारत की ओर से पाकिस्तान को दिए जा रहे कड़े जवाब की चर्चा है। जिला पुलिस में सतर्कता बरत रही है। जिले में जगह-जगह पुलिस व्यापक चेकिंग अभियान चला रही है। जिले की सीमा पर चेकिंग के अलावा होटल और धर्मशालाओं में काफी समय से रुके लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।

खटीमा सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस सतर्कता के साथ चेकिंग कर रही है। जिले में महत्वपूर्ण स्थानों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस की गश्त है। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरों से शहरों में गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान, दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

काशीपुर में रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च निकाला और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। शुक्रवार को आरपीएफ निरीक्षक सुखवंत सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। साथ ही चेकिंग अभियान चलाया। आधुनिक हथियारों और सुरक्षा कवच से लैस जवानों ने प्लेटफार्म और यार्ड में मार्च किया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों से ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने और संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति दिखने पर आरपीएफ को सूचित करने की अपील की। वहां पर आरपीएफ एसआई सत्यवीर सिंह, आरपीएफ एसआई सत्यवीर सिंह, जीआरपी एसआई सुरभि बौड़ाई समेत अन्य जवान मौजूद रहे। 

प्रतिक्रिया-

भारत ने साफ कर दिया है कि वह आतंकी हमलों का सैन्य जवाब देगा। इसके नतीजे चाहे कुछ भी रहें। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई और सख्त नीति है। हमें अपनी फौज एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। पूरा भारत फौज और सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। - अजय तिवारी, समाजसेवी, रुद्रपुर।

पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया, उस पर हमारी सेना का जवाब सटीक और प्रभावशाली है। इस जवाब से दुश्मन खेमों में हड़कंप मचा है। एलओसी के पास भारतीय जवान दुश्मन की हर हरकत का माकूल जवाब दे रहे हैं। यह एकतरफा हमला नहीं, बल्कि योजनाबद्ध और सटीक कार्रवाई है। - चंद्रकला राय, सदस्य, बाल कल्याण समिति रुद्रपुर।

पाकिस्तान पिछले 20 वर्षों से भारत पर प्रॉक्सी वॉर, आतंकवादी हमले, निर्दोष लोगों की हत्याओं में लिप्त है। लेकिन जब आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई तो इसका पटाक्षेप बहुत आवश्यक है। आतंकवाद नासूर है इसका ऑपरेशन बहुत जरूरी है। - जेसी पाठक, रिटायर्ड इंस्पेक्टर, पुलिस सेवा।

भारत की सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह करके उसका घिनौना चेहरा दुनिया के सामने लाकर दिखा दिया है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। पूरा हिंदुस्तान सेना की इस कार्रवाई से बहुत खुश और एकजुट है। हमें पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब चाहिए। - फैज राज खान, रुद्रपुर।

पाकिस्तान किस तरीके से आतंक को पाल रहा है और आतंकियों को पनाह दे रहा है, ये सच कभी छुपा नहीं है। सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हमारे आपसी राजनीतिक मतभेद चाहे कितने भी हो लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस जंग में आज सभी एक साथ हैं। - गुफरान खान, रुद्रपुर।

यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाती है। यह पाकिस्तान के लिए संदेश भी कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह कार्रवाई भारत के नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक है। - सूर्यांश त्रिपाठी, अधिवक्ता, रुद्रपुर

पाकिस्तान भारत की कार्रवाई से बौखलाकर देश के विभिन्न स्थानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमलों का प्रयास कर रहा है। सेना उसके हर प्रयास को विफल कर रही है। युद्ध जैसे हालात में जनता देश के लिए तन, मन, धन न्यौछावर करने के लिए तैयार रहे। - दिवाकर पांडेय, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें