फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सपनों के मकान पर महंगाई की मार भारी

Wed, 26 Mar 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अपने सपनों का आशियाना बनाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। निर्माण सामग्री के दामों लगातार तेजी आ रही है। सीमेंट, रेता, बजरी, टाइल्स, दरवाजे आदि दामों में पिछले एक महीने के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के मैसर्स विनोद कुमार सिविल कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि पिछले महीने के मुकाबले इस माह में लगभग सभी निर्माण सामग्री के दामों में 20 से 100 रुपये तक उछाल आया है। ऐसे में मकान बनाना महंगा हो गया है। लोग अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए अच्छी सामग्री का उपयोग करते हैं। एक माह में निर्माण सामग्री के बढ़े दामों के चलते अब लोगों को यह सपना थोड़ा महंगा पड़ रहा है। समय के अनुसार मिस्त्री और मजदूरों की भी दिहाड़ी बढ़ गई है। मिस्त्री 600 की जगह 700 और मजदूर 400 की जगह 500 रुपये दिहाड़ी ले रहे हैं।
विज्ञापन



निर्माण सामग्री की बीते एक माह की कीमतें


सामग्री एक माह पहले वर्तमान


रेता 40/क्विंटल 65/क्विंटल

बजरी 50/क्विंटल 70/क्विंटल
सीमेंट 400/कट्टा 420/कट्टा

ईंट 720/सैकड़ा 650/सैकड़ा
सरिया 6300/क्विंटल 6000/क्विंटल
लकड़ी 250/फुट 350/फुट
पाइप 35/फुट 40/फुट

पुट्टी 600/कट्टा 700/कट्टा
समोसम 300/कट्टा 400/कट्टा

टाइल्स 35/फुट 40/फुट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें