रुद्रपुर/खटीमा/मझोला/बाजपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने अभियान चलाकर रुद्रपुर और खटीमा में बिल जमा न करने वाले 238 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। निगम के अवर अभियंता पारुल चौधरी ने बताया कि नगर के प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला मंदिर परिसर में शिविर लगाकर 1,40,000 रुपये का बकाया वसूला। एक माह से अधिक समय तक बिल जमा न करने वाले 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। भदईपुरा के बंगाली मंदिर परिसर, शिमला बहादुर में राजस्व शिविर लगाकर 13.50 लाख रुपये का बकाया वसूला। बिल जमा न करने वाले 197 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। ऊर्जा निगम के जेई मोहन परगाई ने बताया कि मंगलवार को खटीमा और मझोला क्षेत्र में 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम की ओर से बाजपुर के गांव बरहैनी नई सड़क चौक पर लगे शिविर में एसडीओ गिरीश चंद्र पांडे ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। बिजली के बकाएदारों से करीब दो लाख की वसूली की गई।