फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डेंगू से पीड़ित उद्योगपति जिंदल का दिल्ली में निधन

Sat, 16 Nov 2024 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर के प्रमुख उद्योगपति योगेंद्र जिंदल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि वह डेंगू शॉक सिंड्रोम (डीएसएस) से बीमार थे, जोकि डेंगू का सबसे गंभीर रूप है।
विज्ञापन

उद्योगपति योगेंद्र जिंदल की बीते 10 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बड़े बेटे अपूर्व ने उन्हें दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार था लेकिन 12 नवंबर को अचानक उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।
डॉक्टरों के मुताबिक वह डेंगू शॉक सिंड्रोम से ग्रसित थे, जोकि डेंगू बुखार का सबसे गंभीर रूप है। उन्हें निमोनिया की भी शिकायत थी। डायबिटीज के कारण डेंगू शॉक सिंड्रोम का असर तेजी से बढ़ने लगा। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर शाम उनका 69 की उम्र में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। योगेंद्र शहर के बड़े उद्योगपति थे। उनकी जिंदल वेजिटेबल प्रोडक्ट लिमिटेड, जिंदल फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, हिमगिरी यमी स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनियां हैं। परिजनों ने बताया कि बीते 14 अक्तूबर को ही परिवार वालों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें