फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने के निर्देश

Fri, 15 Nov 2024 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, संयुक्त सचिव/एसडीएम अभय प्रताप सिंह व सहायक अभियंता उत्कर्ष पांडे ने क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में व्यावसायिक व कॉलोनी निर्माण संबंधित शिकायतों व विचाराधीन वादों की सुनवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने दड़ियाल रोड कुसुम वाटिका के पीछे अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लॉटिंग व जसपुर खुर्द कब्रिस्तान के सामने व्यावसायिक निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें