फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर काशीपुर कोतवाली पहुंचे उद्योगपति अनूप अग्रवाल, सात घंटे हुई कड़ी पूछताछ

Sun, 15 Mar 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र के चर्चित उद्योगपति अनूप अग्रवाल शनिवार को अपने अधिवक्ताओं और समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जांच में सहयोग करने पहुंचे अग्रवाल से तीन अलग-अलग मामलों में नियुक्त जांच अधिकारियों ने करीब सात घंटे तक गहन पूछताछ की।
विज्ञापन

अनूप अग्रवाल पर काशीपुर और बाजपुर थानों में धोखाधड़ी और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में कुल सात प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें से चार मामलों में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। शेष तीन मामलों में पूछताछ के लिए पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी।
सीओ विभव सैनी के अनुसार शनिवार को बाजपुर स्टोन क्रशर मामले में पार्टनरशिप में धोखाधड़ी का आरोप, काशीपुर के सोना ठाकुर के मामले में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर धमकी देने का आरोप और काशीपुर के ही गगन कांबोज के मामले में फेसबुक पर अभद्र भाषा और धमकी देने के मामले में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

अग्रवाल के अधिवक्ता आनंद रस्तोगी ने बताया कि हाईकोर्ट ने 17 मार्च से पहले पुलिस को जांच में सहयोग करने और बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अग्रवाल कोतवाली पहुंचे। उनके साथ गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और अधिवक्ताओं का एक बड़ा दल मौजूद था।
देर शाम तक चली लंबी पूछताछ के कारण अग्रवाल के समर्थकों और अधिवक्ताओं में रोष देखा गया। अधिवक्ता आनंद रस्तोगी ने आरोप लगाया कि पूछताछ में अनावश्यक देरी की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि शाम 5:30 बजे तक पूछताछ पूरी न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट की वेबसाइट पर शिकायती पत्र देने की तैयारी शुरू कर दी थी जिसके बाद शाम करीब छह बजे पुलिस ने उन्हें छोड़ा।
कोतवाली परिसर में उस समय चर्चाएं तेज हो गईं जब शिकायतकर्ता गगन कांबोज भी अनूप अग्रवाल के साथ नजर आए। इस पर अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि गगन की प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध थी, जिसमें जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने अनूप अग्रवाल का नाम लिया था, जबकि वे मूल रूप से नामजद नहीं थे।

डेढ़ साल बाद मां से मिले
पूछताछ के बाद अनूप अग्रवाल अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां उर्मिला देवी से करीब डेढ़ साल बाद मुलाकात की। लंबे समय बाद मां के हाथ का बना भोजन खाकर वे भावुक हो गए और दूरियों के दौरान के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें