फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पंतनगर-जेवर हवाई सेवा...यात्रियों की कमी से एक उड़ान बंद, अब यह रहेगा उड़ानों का शेड्यूल

Mon, 06 Jul 2026 07:56 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर

सार

इंडिगो की एक जुलाई से शुरू हुई पंतनगर-ग्रेटर नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) हवाई सेवा को यात्रियों की कमी के चलते कम बुकिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से एयरलाइन ने सोमवार से इस रूट की एक उड़ान फिलहाल बंद कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पंतनगर और ग्रेटर नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) के बीच पहली जुलाई से शुरू हुई इंडिगो की हवाई सेवा को यात्रियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कम बुकिंग के चलते एयरलाइंस ने सोमवार से इस रूट की एक उड़ान को फिलहाल बंद कर दिया है। पंतनगर-जेवर मार्ग पर केवल एक नियमित उड़ान संचालित होगी।

इंडिगो ने कुमाऊं क्षेत्र को जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से देश के विभिन्न महानगरों से जोड़ने के उद्देश्य से इस रूट पर दो उड़ानें शुरू की थीं। शुरुआत में सेवा से अच्छी उम्मीदें थीं, लेकिन अपेक्षित यात्री नहीं मिलने के कारण दोपहर वाली उड़ान को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है। यह उड़ान पहले जेवर एयरपोर्ट से दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर 1:35 बजे पंतनगर पहुंचती थी। एयरलाइंस का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दूसरी उड़ान दोबारा शुरू की जा सकती है।

अब यह रहेगा उड़ानों का शेड्यूल

-दिल्ली से पहली उड़ान सुबह 7:04 बजे रवाना होकर 8:10 बजे पंतनगर पहुंचेगी। वापसी में यही उड़ान सुबह 8:30 बजे पंतनगर से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

-दूसरी उड़ान जेवर एयरपोर्ट से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरकर 11:10 बजे पंतनगर पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान सुबह 11:30 बजे पंतनगर से रवाना होकर 12:25 बजे जेवर पहुंचेगी।

पांच दिन में सिर्फ 253 यात्रियों ने भरी उड़ान

नोएडा-पंतनगर हवाई सेवा को शुरुआत में अपेक्षित यात्री नहीं मिल रहे हैं। इंडिगो की 78-सीटर एटीआर उड़ानों में पहले पांच दिनों में आने-जाने वाले कुल 253 यात्रियों ने ही सफर किया। कई उड़ानों में यात्रियों की संख्या दहाई के अंक तक सीमित रही।

यात्री नहीं बढ़े तो दूसरी उड़ान पर भी संकट

विज्ञापन

इंडिगो के सूत्रों के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के यात्रियों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान पकड़ना सुविधाजनक नहीं पड़ रहा है। इसी कारण इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम है। यदि यही स्थिति बनी रही तो नोएडा से संचालित दूसरी उड़ान भी बंद की जा सकती है।

यात्रियों की संख्या कम होने के कारण जेवर एयरपोर्ट से आने वाली तीसरी उड़ान निरस्त की गई है। जैसे ही इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी एयरलाइंस की ओर से इस उड़ान का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। - पवन कुमार, निदेशक, पंतनगर एयरपोर्ट

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें