फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी का मैनेजर और बुकिंग क्लर्क निलंबित

Thu, 09 Jul 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर और बुकिंग क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी रोड स्थित काशीपुर इंडेन गैस एजेंसी के 711 उपभोक्ताओं की सब्सिडी आठ खातों में डाल दी गई थी। इसका पता चलने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम और इंडेन ऑयल कंपनी के लोग एजेंसी के दफ्तर पहुंचे।

वहां पर उन्होंने उपभोक्ताओं के खातों सहित एजेंसी की पत्रावलियों का अवलोकन किया। इसके बाद अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी।

इसका संज्ञान लेते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने एजेंसी के मैनेजर और बुकिंग क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्तोलिया ने बताया कि इस मामले में कर्मचारियों की लापरवाही मिली है। इसी के चलते काशीपुर गैस एजेंसी के प्रबंधक गिरीश आर्य एवं बुकिंग क्लर्क विजय गंगोला को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंकों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें