फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरा में मिले शव की चौथे दिन हुई शिनाख्त

Thu, 09 Jul 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर/मैलानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना मैलानी के कुकरा क्षेत्र के नरगढ़ी फार्म के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त चौथे दिन हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के थाना पुलभट्टा के गांव शहदौरा निवासी 26 वर्षीय नजाकत हुसैन के तौर पर हुई है, जो अपनी टैक्सी चलाता था।
विज्ञापन


वह चार जुलाई को बुकिंग पर लखनऊ आया था, जिसके बाद पांच जुलाई 2015 को उसका शव यहां मिला था। उत्तराखंड पुलिस और मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। एसपी अरविंद सेन ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर उत्तराखंड पुलिस और मृतक के परिवार वालों से घटना के बारे में जानकारी ली।

पांच जुलाई 2015 को कुकरा चौकी क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर तीन के पास नरगढ़ी फार्म से थोड़ी दूर जंगल जाने वाले खड़ंजे पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लावारिस शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर बीएम बिष्ट के साथ मृतक के परिवार वाले बुधवार की सुबह थाना मैलानी की संसारपुर पुलिस चौकी पहुंचे और वहां से सीधे मोर्चरी गए। मोर्चरी में पुलिस के साथ आए ग्राम शहदौरा थाना पुलभट्ठा जिला ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड के बाबू और खलील अहमद ने शव की शिनाख्त नजाकत हुसैन के रूप में की।

नजाकत हुसैन अपनी स्कार्पियो यूके 06एए/7772 सितारगंज टैक्सी स्टैंड से चलाता था। मृतक के भाई बाबू ने बताया कि चार जुलाई 2015 की सुबह करीब चार बजे सितारगंज गया था, जहां से एक पार्टी को लखनऊ छोड़ने की बात बताई थी। इसके बाद शाम करीब चार बजे नजाकत ने फोन कर लखनऊ से लौटने की बात कही थी।

रात में न लौटने पर परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, तो वह स्विच ऑफ मिला। दूसरे दिन पांच जुलाई को पुलभट्ठा  थाने पर नजाकत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर बीएम बिष्ट ने बताया कि चार जुलाई को वह लखनऊ में पार्टी को छोड़कर स्कार्पियो समेत लौट रहा था। उस दिन सीतापुर तक उसकी लोकेशन मिली, लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें