पंतनगर। वन यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कैडेट्स को पंतनगर में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए निबंध, भाषण, पेंटिंग व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
खेलकूद प्रतियोगिता के तहत रस्साकशी की महिला वर्ग में एवरग्रीन सेकेंडरी स्कूल ने डॉनबॉस्को स्कूल को और राइंका दिनेशपुर ने कैंपस स्कूल पंतनगर को फाइनल में हराकर खिताब हासिल किया। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में राइंका दिनेशपुर ने सिटी कॉन्वेंट स्कूल खटीमा को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 30 जून को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पूर्व शिविर में एसबीआई पंतनगर की मुख्य प्रबंधक रश्मिका मित्तल ने कैडेटों को साइबर सिक्योरिटी के विषय में जानकारी दी। इस दौरान कैंप कमांडेंट ग्रुप कैप्टेन विवेक रावत, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुमित नेगी, फ्लाइंग ऑफिसर एपी सिंह आदि रहे।