फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में ग्रामीणों ने बनाया कोसी पर पाइपों से अस्थाई पुल

Thu, 04 Feb 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार को अस्थाई पुल बनाने में भी सालों लग जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों ने कोसी नदी में श्रमदान कर तीन दिन में पुल तैयार कर मिसाल कायम की है। इस पुल के तैयार होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीणों द्वारा बनाए कोसी नदी में ग्राम जगतपुर के निकट श्रमदान से तैयार अस्थाई पुल चालू हो गया। कोसी नदी में एनएच-74 पर सुल्तानपुर पट्टी के पुल से दस पंद्रह किलोमीटर उत्तर में जंगल तक कोई पुल नहीं है। जबकि नदी के पश्चिम की तरफ दो दर्जन से अधिक गांव हैं। जिनकी तहसील व विकासखंड बाजपुर है।

नदी में पानी होने से लोग कुंडेश्वरी से दोराहा होकर तकरीबन बीस किलोमीटर का रास्ता तय कर बाजपुर पहुंचते हैं। पुल के बन जाने से अब लोगों को राजाराम मार्ग से होकर बाजपुर जाने के लिए आठ से दस किलो मीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। कोसी नदी में पुल नहीं होने की गंभीर समस्या के निराकरण के लिए ग्राम गुलजारपुर निवासी हरजीत सिंह, बीडीसी सदस्य बलकार सिंह व सूचना के अधिकार कार्यकर्ता अमरजीत सिंह के नेतृत्व में ग्राम जगतपुर के पास कोसी नदी में अस्थाई पुल बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने श्रमदान से तीन-चार दिन में पुल बना कर तैयार किया कर दिया। इसके लिए सीमेंट से भरे कट्टे जमा कर उनके ऊपर पाइपों से तीस मीटर लंबा व आठ फिट चौड़ा पुल व पुल को जोड़ने वाली सड़क बनाई। पुल के किनारे भी सीमेंट के भरे कट्टे लगाए गए। इस पुल पर पैदल, बाइक, कारें निकल सकती है।

अमरजीत सिंह ने बताया कि सीमेंट व पाइप खरीदने के लिए चंदा एकत्र किया गया। हरजीत सिंह ने सबसे अधिक आर्थिक मदद की है। पुल के बनने से लोगों को अब बाजपुर, रुद्रपुर जाना आसान हो गया। अमरजीत सिंह ने बताया कि वर्षा के दिनों में पाइप निकाल कर पुल को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें