फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा फाइबर्स का बायलर प्लांट सील

Thu, 04 Feb 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड की टीम ने खटीमा फाइबर्स के बायलर प्लांट के मुख्य मशीन को सील कर दिया। टीम ने पर्यावरण संतुलन के मानकों के विरुद्ध चल रहे कारखाने के वायलर प्लांट से निकलने वाली राख और धुएं के नमूने जांच को लिए है। इसे पूर्व भी प्रदूषण के मामले में कारखाने का यह प्लांट सील किया गया था।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह टीम के साथ एसडीएम ऋचा सिंह से मिले और फाइबर्स की स्थिति से अवगत कराया। बाद में तहसीलदार राधेश्याम राणा के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम कारखाना परिसर पर पहुंची। आवश्यक पूछपाछ के साथ ही उच्च तापमान के लिए धान की भूसी जलाने वाले बायलर प्लांट के मुख्य मशीन को सील कर दिया। बताया गया कि इस मशीन से छह अन्य प्लांटों को चलाया जाता है।

इस दौरान टीम ने प्रदूषण संबंधी सैंपल भी लिये। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अधिकारी राकेश केसरी ने बताया कि यदि जांच में सब सही पाया जाएगा तो सील तोड़ दी जाएगी। वहां राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह, जीएम अचल शर्मा, पटवारी मोईद्दीन, लक्ष्मण सिंह चम्याल, भूपाल सिंह अधिकारी, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें