फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा की खुली बैठक में प्रधान पर ताना तमंचा 

Fri, 26 May 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता। 
विज्ञापन
गन शॉट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम न चढ़ाने पर दबंगों ने टुकड़ी ग्रामसभा की खुली बैठक में ग्राम प्रधान को जातिसूचक शब्दों में गाली गालौच करते हुए तमंचा तान दिया। इससे खुली बैठक में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी में बैठक निरस्त कर ग्राम प्रधान ने दो आरोपियों के खिलाफ नानकमत्ता थाने में तहरीर दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



ग्रामसभा टुकड़ी के ग्राम पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को विकास की योजना के लिए खुली बैठक चल रही थी। ग्राम प्रधान क्रांति राणा की अध्यक्षता और ग्राम विकास अधिकारी जगदीश सिंह के संचालन में बैठक आयोजित हुई। तभी गांव के ही दो दबंग लोगों ने प्रधान मंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज न होने पर बैठक में हंगामा काटना शुरू कर दिया।


आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ जाति सूचक शब्दों में गाली गलौज करने के साथ ही तमंचा दिखाकर धमकी दी। इससे बैठक में मौजूद ग्रामीण घबरा गये। इस कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। हंगामा बढ़ने पर बैठक को निरस्त कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने नानकमत्ता थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दबंगों पर प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें