फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी

Tue, 29 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मित्र की नौकरी लगाने के नाम पर स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी द्वारा दो लोगों के माध्यम से क्षेत्र के 21 युवाओं को ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सड़ासड़िया निवासी गंगा राणा और बलखेड़ा निवासी भागीरथी देवी ने थाना पुलिस के साथ ही वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि सितारगंज निवासी स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी ने प्रदेश में शिक्षा मित्रों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया। उन्होंने गांव के युवाओं को पदाधिकारी से मिलाया और प्रति नौकरी 50 हजार रुपये सिक्योरिटी के जमा करने और नौकरी मिलने के बाद सिक्योरिटी वापस मिलने की बात कहकर पदाधिकारी को 14 लाख रुपये दिए। 7 वर्ष बीतने के बावजूद न तो युवाओं को नौकरी मिली और न ही पैसे।
पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर युवाओं के पैसे वापस किए। आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर पदाधिकारी अपनी पहुंच ऊपर तक बताकर जान से मारने की धमकी  दे रही है। पीड़ितों ने न्याय की फरियाद की है। थानाध्यक्ष आरसी तिवारी ने बताया कि मामला काफी पुराना है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें