फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में मासूम की मौत के बाद बखेड़ा

Tue, 29 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक क्लीनिक में इलाज के दौरान मासूम की मौत के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। डाक्टर और परिजनों में हाथापाई हुई और गुस्साए लोगों ने क्लीनिक शीशे तोड़ डाले। करीब आधे घंटे तक परिजन क्लीनिक के बाहर हंगामा काटते रहे। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कीरतपुर निवासी आदित्य (8 माह) पुत्र विशाल की रविवार शाम तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद आदित्य को शिवनगर निवासी उसका मौसा लक्ष्मण इलाज के लिए मुख्य बाजार के गुरुद्वारा रोड स्थित ठुकराल क्लीनिक में लाया था। डाक्टर ने दवाई देकर मासूम को घर भेज दिया था। रात में मासूम की लगातार तबियत बिगड़ती चली गई। सोमवार सुबह फिर से आदित्य को उसकी मां सुमन और लक्ष्मण क्लीनिक ले आए। लक्ष्मण का आरोप है कि डाक्टर ने आदित्य को इंजेक्शन लगाया और थोड़ी देर बाद ही तड़पते हुए उसने दम तोड़ दिया।
जब उन्होंने डाक्टर से शिकायत की तो धक्कामुक्की की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। लोगों की भीड़ जमा होने के कारण डाक्टर क्लीनिक छोड़कर चलते बने। गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने क्लीनिक के शीशे तोड़ते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर सीओ बीएस चौहान और इंस्पेक्टर जेसी पाठक मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वालों को बमुश्किल शांत किया। कोतवाल पाठक ने बताया कि मृतक के पिता विशाल की तहरीर पर क्लीनिक स्वामी डॉ. सीडी ठुकराल के खिलाफ धारा 304, 269 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। इधर जब डाक्टर से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें