खटीमा। लोहियाहेड से नगर और ग्रामीण क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन पर जंगल में पेड़ की टहनी गिरने से आपूर्ति घंटों ठप रही। विभागीय अधिकारियों ने सितारगंज की वैकल्पिक लाइन से नगर क्षेत्र में बिजली दी जबकि ग्रामीण फीडरों में सुबह करीब आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एई पवन उप्रेती ने बताया कि शनिवार को बारिश के बीच सुबह करीब आठ बजे लोहियाहेड जंगल में पेड़ की टहनियां 33 केवी मुख्य लाइन में गिरने से संपूर्ण नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे सितारगंज की वैकल्पिक लाइन से नगर क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु कराई जबकि ग्रामीण फीडरों में चकरपुर, पहेनिया, मझोला आदि में बिजली दोपहर बाद तक ठप रही।
दोपहर करीब दो बजे मुख्य लाइन में क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत पूरी हो सकी। इधर, एसडीओ अनुज त्रिपाठी ने बताया कि झनकट-नानकसागर के बीच बरसात में सितारगंज से आ रही वैकल्पिक लाइन में 33 केवी में भी फाल्ट आया और 11 केवी में भी फाल्ट आया।