फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में करंट से प्रेमी की मौत, प्रेमिका घायल

Thu, 23 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर, रुद्रपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 किराए के कमरे में प्रेमिका के साथ रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। जबकि प्रेमिका करंट से झुलसकर घायल हो गई, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मूलरूप से बिलासपुर यूपी निवासी राहुल (26) पुत्र रमेश यहां सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। पिछले करीब कुछ समय से राहुल निकटवर्ती गांव कीरतपुर में किराए का रूम लेकर रहा रहा था। उसके साथ एक युवती भी रह रही थी। बुधवार रात राहुल के कमरे से अचानक चीख पुकार की आवाज आने पर आसपास के कई लोग वहां पहुंचे तो राहुल और उसके साथ रह रही युवती करंट से झुलसे हुए थे, पास में ही विद्युत तारें निकली हुई थी।

लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रुद्रपुर पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि राहुल तीन भाईयों में मझला था। परिजनों को राहुल के साथ रह रही युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही राहुल ने कभी उसके बारे परिजनों से जिक्र किया था। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। समाचार लिखने तक मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि राहुल का उसके साथ रह रही युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों ने आसपास के लोगों को अपना परिचय पति पत्नी के रूप में ही दिया था। राहुल पूर्व में बिलासपुर स्थित अपने घर से ही फैक्ट्री आता जाता था। लेकिन कुछ समय से वह कीरतपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। उसने अपने परिजनों को सिर्फ इतना बताया था कि वह कीरतपुर में किराए के कमरे में रहने लगा है। प्रेमिका के बारे में उसने कोई भी बात परिजनों को नहीं बताई थी। उसके साथ रह रही प्रेमिका मूल रूप से काशीपुर निवासी है वह यहां एक निजी संस्थान में काम करती है। अस्पताल में उपचार के दौरान पूछने पर उसने बताया कि राहुल उसका दोस्त था। घटना के बारे में उसने बताया कि कुछ काम करते समय उसे अचानक करंट लग गया और राहुल उसे बचाने आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया, उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता। चिकित्सालय के रिकॉर्ड में भी राहुल और उसकी प्रेमिका को पति पत्नी के रूप में दर्शाया गया है। जबकि मृतक राहुल के परिजनों का कहना है कि राहुल का अभी तक विवाह नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें