फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी न होने से भड़के ग्रामीण

Sun, 03 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेलाघाट रोड राजीव नगर में वार्ड संख्या 14, 15 में तीन दिन से जमा पानी की निकासी न होने से खफा महिलाओं ने मेलाघाट रोड पर जाम लगा दिया। जिससे लगभग एक घंटा मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। राजस्व विभाग की ओर से पानी निकासी के लिए नाली खुदवाने के आश्वासन के बाद महिलाएं मानी।
विज्ञापन


भूड़महोलिया ग्राम सभा के तोक राजीव नगर में बरसात बंद होने के बावजूद पानी की निकासी नहीं होने पर ग्रामीण भड़क गए। वार्ड संख्या 14, 15 में स्थिति अधिक खराब होने के कारण पानी की निकासी की मांग को लेकर महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप था कि खकरा नाले की सफाई सही से न होने के कारण ही नाला ओवर फ्लो होकर पानी उनके घरों में घुसा और बारिश बंद होने के बावजूद पानी घरों के चारों ओर भरा है। गुस्साई महिलाओं ने मेलाघाट रोड पर जाम लगा दिया। 

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नरेश पाल, जेई एके गुप्ता और राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं इस बात पर अड़ी थी कि जब तक जेसीबी मशीन से उनके सामने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती वह जाम नहीं खोलेंगी। राजस्व निरीक्षक सिंह ने जेसीबी मंगवाकर पानी निकासी के लिए कच्ची नाली खुदवाई तब जाकर महिलाएं मानी। 
विज्ञापन


इस दौरान लगभग एक घंटा तक सड़क पर जाम लगा रहा। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र सिंह, आनंदी देवी, सरस्वती बिष्ट, राधिका कठायत, हेमा बोरा,कमला खड़ायत, मनोहर पाठक, किशन मेहरा, मदन जोरा, रमाशंकर, राजेंद्र सिंह, मोहन भंडारी, किशन मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें