फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में धधकी आग, आधे घंटे तक धड़ाम-धड़ाम

Fri, 22 May 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से सिडकुल आ रहे जूते, चप्पल, परफ्यूम, हार्डवेयर से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर में लोड माल में आग लगने से आधे घंटे तक धड़ाम-धड़ाम की आवाजें आती रहीं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से कैंटर में लोड करीब 15 से 20 लाख रुपए से अधिक का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बिलासपुर निवासी मो. दानिश अपने कैंटर संख्या यूपी-18-सीए-0601 में दिल्ली से सिडकुल के लिए जूते, चप्पल, परफ्यूम, हार्डवेयर समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक का माल लोडकर ला रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह सवा 11 बजे जैसे ही कैंटर रामपुर रोड स्थित आर्क होटल के पास पहुंचा तो उसमें आग लग गई। आग देख चालक मो. दानिश ने कैंटर रोक दिया। जब तक वह नीचे उतरता कैंटर में लोड माल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि कैंटर में लोड परफ्यूम और सेंट के डिब्बों में लगी आग के बाद करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर विस्फोट होते रहे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह देख किसी ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, सीएफओ एनएस कुंवर, कोतवाल जेसी पाठक, एफएसओ गिरीश चंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के दो वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सीएफओ एनएस कुंवर ने बताया कि  चालक दानिश के मुताबिक कैंटर में करीब 15 से 20 लाख रुपये का माल लोड था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें