फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में भालू के हमले से युवक घायल

Mon, 22 Jan 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज के उप जिला अस्पताल में भर्ती  सफी।  संवाद
विज्ञापन
सितारगंज। बाजार से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक पर सोमवार देर शाम रास्ते में भालू ने हमला कर दिया। भालू ने युवक का एक हाथ और एक पैर चबा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों और परिजनों ने सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हसपुर खत्ता निवासी सफी (25) किसी काम से सितारगंज बाजार आया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी हंसपुर खत्ता के पास अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर भालू जंगल में भाग गया। इसी समय वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों और परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि घायल युवक का एक हाथ और पैर को भालू ने चबाया है। प्राथमिक उपचार के बार उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें