काशीपुर। आईआईएम काशीपुर अपने 12वें दीक्षांत समारोह में 598 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान कर रिकॉर्ड बनाएगा। साथ ही मेरिट सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 26 पदक प्रदान किए जाएंगे। 30 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी संस्थान में चल रही है।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वरिष्ठ सलाहकार आलोक अग्रवाल रहेंगे। कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा। छह बजकर 10 मिनट पर दीक्षांत समारोह शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में 598 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिसमें 396 छात्र और 202 छात्राएं शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में 438 और वर्ष 2023 में कुल 353 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई थी।