फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे अवैध टेंपो स्टैंड से लग रहा जाम

Mon, 08 Dec 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों के लिए अवैध रूप से टेंपो का संचालन सड़कों से किया जा रहा है। इसके कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। रेलवे स्टेशन रोड पर आरओबी के पास से टेंपो का संचालन होने से दिनभर आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन

काशीपुर से जसपुर, बाजपुर, प्रतापपुर और मुरादाबाद रोड के लिए टेंपो का संचालन सड़क किनारे से किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन रोड मालगोदाम के पास से जसपुर, सूर्या चौकी तक, प्रतापपुर और बाजपुर रोड पर आवास-विकास मोड़ व रोडवेज बस स्टेशन के पास से सुल्तानपुर पट्टी और कुंडेश्वरी के लिए टेंपो का संचालन सड़क किनारे से किया जा रहा है।
टेंपो चालक सड़क पर ही सवारी को बैठाते और उतारते हैं। ऐसे में दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं पूर्व में कई बार तो सवारियों को बैठाने को लेकर टेंपो चालकों में मारपीट तक हो चुकी है।
विज्ञापन

कई मामले में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले का निपटारा कर चुकी है। स्टेशन रोड के दुकानदार संजय अरोरा, बाजपुर रोड पर दुकानदार आशीष और रामनगर रोड पर पवन कुमार ने बताया अकसर चालक दुकानों के आगे टेंपो रोक कर सवारियों के आने का इंतजार करते हैं। कहने पर लड़ने-झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं।





सड़क किनारे से टेंपो संचालन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस व यातायात पुलिस से जल्दी कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। यातायात नियमों को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- दीपक सिंह, एएसपी/सीओ काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें