खटीमा। राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम कंचनपुरी में शनिवार को सरकारी भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल जेसीबी मशीन से ढहा दी। आरोप है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर प्लॉटिंग की जा रही थी। साथ ही सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को चिह्नित कर खाली करने के निर्देश दिए हैं।
तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा और प्लाटिंग कर लोगों को बेचने की शिकायत मिली। इस पर टीम ने ग्राम कंचनपुरी पहुंचकर सरकारी भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। राजस्व टीम वहां बने अवैध मकानाें को खाली करने के निर्देश दिए हैं। वहां पर एसडीएम तुषार सैनी, कानूनगो राजकुमार, हल्का पटवारी नवनीत सिंह आदि मौजूद थे।