फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेगुल नदी का सीना चीरकर हो रहा अवैध निर्माण

Thu, 30 Oct 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में बेगुल नदी के किनारे हो रहा अवैध निर्माण कार्य। अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला प्रशासन, नगर निगम और प्राधिकरण तीनों विभाग मिलकर शहर में बन रही कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर रोक लगा रहे हैं। लेकिन नदियों का सीना चीरकर हो रहे अवैध निर्माण पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। ताजा मामला अटरिया मोड़ से आनंदपुर तक जाने वाले मार्ग का है। जहां अवैध कब्जाें का खेल चल मनमाने तरीके से चल रहा है। बेगुल नदी का सीना चीरकर अवैध निर्माण शुरू हो गया है। हैरानी है कि जिम्मेदारों की आंखें अभी तक बंद हैं।
विज्ञापन

सूबे की धामी सरकार अवैध निर्माण को लेकर सख्त है। नदियों के किनारे सीलिंग की जमीन से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। बाकायदा जिला प्रशासन तहसीलवार इसका सर्वे भी कर रहा है। इधर, शहर में बेगुल नदी के किनारे कुछ लोगों ने नदी का सीना चीरकर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं। दीवार खड़ी कर जिम्मेदारों की आंखों पर पर्दा डाला जा रहा है। अब कॉलम डालकर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तकरीबन एक महीने से चल रहे इस निर्माण कार्य पर न तो सिंचाई विभाग की नजर पड़ी और न ही प्राधिकरण व जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की। अब देखना होगा कि कब जिम्मेदारों की नजर इन तरफ जाती हैं।
-
नदियों के किनारे अवैध निर्माण कार्य पर रोक है। यदि नदी के किनारे अवैध निर्माण हो रहा है तो उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - हरपाल सिंह, एई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें