फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के साथ मित्रवत व्यवहार और अपराधियों लगाएं लगाम : कुमार

Fri, 02 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एसएसबी महानिरीक्षक अमित कुमार ने भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित मेलाघाट चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएबी जवानों को सीमावर्ती क्षेत्र में जनता के साथ मित्रवत व्यवहार के साथ ही अपराधियों और तस्करों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी गतिविधियों पर नकेल कसने और प्रतिबंधित सामग्रियों की जब्त करने में मिली सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने जवानों को निर्देश दिए कि लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। एसएसबी महानिरीक्षक ने सीमा चौकी मेलाघाट के कर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान की बात कही।
उन्होंने जवानों को नियमित व्यायाम करने, व संतुलित आहार ग्रहण करने को कहा।वहां पर अनिल कुमार शर्मा, मनोज कुमार,दिनेश कुमार यादव, मनीराम मटोरिया, प्रवेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें