रुद्रपुर। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी पेंशनरों को अपने बैंक खातों में आधार सीडिंग कराना अत्यंत जरूरी है। अभी तक जिले में 1789 पेंशन धारकों ने आधार सीडिंग नहीं कराई है।
इधर विभाग ने 20 मई तक आधार सीडिंग कराने का अल्टीमेटम जारी किया है। जिले में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के कुल 20539 लाभार्थी हैं। इसमें से अभी तक 18750 ने अपने बैंक खातों की आधार सीडिंग तो करा ली है पर 1789 ने अभी नहीं कराई है।
इधर केंद्र सरकार के निर्देश पर विभाग की ओर से आधार सीडिंग न कराने वाले पेंशन धारकों के खातों की सीडिंग करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इधर समाज कल्याण विभाग ने 20 मई तक सभी बैंक खातों की आधार सीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
ऐसा न करने पर संबंधित लाभार्थी को अनुपस्थित मानते हुए पेंशन रोके जाने की चेतावनी जारी की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि जिले में आधार सीडिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं हुई है वे तत्काल सीडिंग करा लें। अन्यथा ऐसे लाभार्थी की अगली पेंशन रोक दी जाएगी।