फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक में फैसला आया तो ठीक, नहीं तो सरकार लाएगी अलग नजूल नीति  

Thu, 20 Dec 2018 12:00 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अदालत से सरकार के हक में फैसला आया तो ठीक, नहीं तो राज्य सरकार अलग से नजूल नीति लाकर नजूल भूमि पर मालिकाना हक देगी। यह बात बुधवार को यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। सीएम ने कहा कि नजूल की भूमि पर अधिकतर पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित हुए लोग ही बसें हैं। नजूल पर बसे लोगों के लिए सरकार समाधान निकाल रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की 20 माह की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार में आते ही उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने का वादा किया था। हमने 20 माह में  ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। इससे पहले प्रदेश में संस्थागत भ्रष्टाचार फैला था। पूर्व सीएम कहते थे कि ‘खाता न बही, जो हरदा कहे वही सही’ लेकिन कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर और पोस्टिंग गिरोहबंद भ्रष्टाचार बन चुका था। बिना रुपये के कोई इधर से उधर नहीं हो सकता था। सरकार में आते ही हमने उस काम को पूरी तरह बंद करा दिया है। 

प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं सीएम ने
किच्छा। अभिनंदन समारोह में सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज देने में सफल रही है। सरकार ने जनता का साथ दिया और आज जनहित में सही काम हो रहे हैं। हमने लोकतंत्र, सेनानियों, बांग्लादेश मुक्ति के शहीदों के परिवारों की पेंशन बढ़ाई। देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर समिट के जरिये प्रदेश में 125 लाख करोड़ का निवेश आया। सरकार के पास अभी 30 हजार करोड़ के प्रस्ताव और आ चुके हैं। प्रदेश में उद्योग आने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने ऊधमसिंह नगर में प्लास्टिक पार्क और रेरोमा सिटी का तोहफा दिया है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि किसानों पर सरकार का विशेष ध्यान है, इसलिए राज्य सरकार ने इस बार धान खरीद में तत्काल मूल्य भुगतान का सिस्टम लागू किया गया। धान का थोड़ा बहुत जो बकाया बचा है, जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। इसी तरह हमारी सरकार गन्ना किसानों को भी निराश नहीं करेगी। जिस तर्ज पर धान खरीद और मूल्य भुगतान किया गया है, उसी तरह गन्ना खरीद की जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य गठन के बाद निकायों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें