फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाह नहीं मिली तो डिपो में छोड़ी भरी बस

Mon, 07 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी से सवारियों को भर कर हरिद्वार जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित दो बसों के चालक काशीपुर में ही खड़ी कर फरार हो गए। इससे हरिद्वार जा रहे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं बसों के दो दिन यहां डिपो में खड़े होने से निगम को लाखों की क्षति हुई। छह माह से वेतन न मिलने से नाराज चालक ने इस तरह की हरकत की है।

हल्द्वानी से सवारी लेकर जा रही हरिद्वार डिपो की अनुबंधित बस यूके07पीए 2149 के चालक ने शनिवार को बस को बाजपुर रोड पर खड़ा कर दिया।

बताया जा रहा है कि यात्रियों के कहने पर वह डिपो में बस को लाया और लापता हो गया। वहीं रविवार की सुबह हल्द्वानी से हरिद्वार जा रही अनुबंधित बस यूके 07पीए 2193 के चालक भी यहां डिपो पर बस लाकर कहीं चला गया और वापस न आने पर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 शिकायत पर यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य तक पहुंचाया गया। वहीं बसों के डिपो परिसर में खड़ी होने की सूचना पर बस मालिक राम सिंह रविवार को काशीपुर पहुंचा। उनका कहना है कि चालकों को वेतन दे दिया गया है।
विज्ञापन


वह शराब के नशे में बेवजह ही परेशान कर रहा है। जिसके चलते उनकी बसें दो दिन खड़ी रही है। इससे निगम को भी लाखों का नुकसान हुआ है। उसने कोतवाली में चालकों के खिलाफ तहरीर दी है।

वहीं एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि हरिद्वार डिपो के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस मालिक के छह माह से चालकों को वेतन न देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


जिसके चलते चालकों ने सवारी भरी बस को खड़ा कर दिया था। बस मालिक को अपनी बसों को यहां से ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें