फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर मिलावटी मिठाई बेची तो नपेंगे

Fri, 03 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यौहार के अवसर पर मिलावटी खाद्यान्न, पेय पदार्थ बेचे तो दुकान स्वामी नपेंगे। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग गंभीर हो उठा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर में खाद्य एवं पेय पदार्थों की दुकानों पर आकस्मिक छापेमारी कर डेयरी, एक मिठाई की दुकान से सैंपल लिए।
विज्ञापन


  शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने शहर की डेयरी, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नगर की जय अंबे डेयरी से मावा, बीकानेर स्वीट्स से बर्फी का सैंपल लिया। शाह ने बताया कि मावा, मिठाई के सैंपलों को जांच के प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के मद्देनजर लगातार चेकिंग की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी। कहा कि दुकानदारों को नकली मावा, बासी मिठाई न बेचने की हिदायत दी है। कहा कि अगर, कोई दुकान नकली मावा, बासी, सड़ी-गली मिठाई बेचते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें