फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयात बने अध्यक्ष तो कफलिया सचिव

Sun, 24 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर हयात सिंह कुंवर, सचिव पद पर कविंद्र कफलिया, उपसचिव पद पर सतनाम सिंह मल्ली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मुरलीधर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पद पर भरत पांडे सहित अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन



एसोसिएशन के लिए शनिवार को सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान हुआ, जिसमें कुल 161 मतदाताओं में से 156 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बाद में हुई मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी केडी भट्ट ने परिणामों की घोषणा की।

जिसमें अध्यक्ष पद पर हयात सिंह कुंवर 114 ने डॉ. एम इलियास सिद्दीकी 38 को 76 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। सचिव पद पर कविंद्र कफलिया 98 ने मो. जफर 54 को 44 मतों से हराया तो उपसचिव पद पर सतनाम सिंह मल्ली 80 ने रवि सक्सेना 63 को 17 मतों से हराया।
विज्ञापन


जबकि महेंद्र सिंह राणा को 10 मत मिले। चुनाव अधिकारी भट्ट ने उपाध्यक्ष मुरली कुशवाहा, कोषाध्यक्ष भरत पांडे, पुस्तकालयाध्यक्ष अवधेश कुमार, लेखा परीक्षक जरनैल सिंह, पांच सदस्य किशोर कुमार सामंत, सतीश चंद्र चौहान, बनवारी लाल, शहाना बेगम, मो. शहनवाज सिद्दीकी के निर्विरोध जीतने की घोषणा की। पर्यवेक्षक हरी सिंह नेगी, चुनाव अधिकारी भट्ट, सहायक चुनाव अधिकारी केएन नरियाल ने विजेताओं को प्रमाणपत्र सौंपे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें