फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से जली झोपड़ी, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
गदरपुर के डोंगपुरी में झोपड़ी में लगी आग से उठता धुआं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम डोंगपुरी में खाना बनाते समय झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गए। घटना के समय परिवार के मुखिया और उनकी पत्नी बाहर गए थे। जब तक बच्चे कुछ समय पाते, आग मेें घर में रखी 20 हजार की नकदी सहित 90 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्राम डोंगपुरी निवासी उस्मान मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। वह गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को उस्मान पल्लेदारी करने के लिए शहर गया था और उसकी पत्नी आशुकारा बाजार गई थी। शाम करीब पांच बजे उस्मान के बच्चे घर पर खाना बना रहे थे। इस दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
बच्चों के शोर मचाने पर एकत्र लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित उस्मान के मुताबिक आग लगने के दौरान घर में रखी 20 हजार की नकदी सहित 90 हजार रुपये का सामान जल गया है। सूचना पर लेखपाल सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन किया। बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें