दो बच्चों की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ रहने की खातिर पति से संबंध तोड़ दिए। महिला के समक्ष अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब प्रेमी ने भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी को कोसते हुए चली गई।
दरअसल कोतवाली रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर एक युवक और उसका दोस्त काम करते हैं। युवक के घर उसके दोस्त का आना जाना था। इसी बीच दोस्त और युवक की पत्नी में प्रेम हो गया। मंगलवार की रात मोहल्लेवालों ने युवक से शिकायत की कि उसकी पत्नी और दोस्त घर में एक साथ बैठे हैं।
गुस्से में घर पहुंचे युवक ने दोनों को भगा दिया। मौहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस महिला और उसके प्रेमी को कोतवाली ले आयी।बुधवार को कोतवाली में दोनों के परिजनों की काफी समय तक पंचायत चली। महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए संबंध तोड़ दिए और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
पंचायत में तय हुआ कि युवक महिला से शादी कर दो बच्चों को भी साथ रखेगा। जिसे सुनकर प्रेमी उखड़ गया। उसने महिला और बच्चों को साथ रखने से इनकार कर दिया। अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चला गया। महिला का पति ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला भी निराश होकर वहां से चली गई।