फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल नहीं बनाने पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ा

Thu, 20 Jul 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में घायल भर्ती पूनम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी द्वारा रात के खाने में चावल ना बनाना एक पति को इस कदर नागवार गुजरा के उसने घर में रखे हथौड़े से पत्नी का सर ही फोड़ डाला। घटना के बाद हमलावर पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन


मूल रूप से जवालपुर बक्सेरिया बदांयू यूपी का रहने वाला विवेक शर्मा शिवनगर वार्ड नंबर दो में रहकर गाड़ी चलाता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे विवेक ने पत्नी पूनम से खाना परोसने को कहा। पूनम ने खाने में बनाई गई रोटी और सब्जी विवेक को परोसी तो खाने में चावल ना होने पर विवेक पूनम पर बरस पड़ा।

गुस्से में उसने पूनम की कोई बात नहीं सुनी और उसकी पिटाई शुरु कर दी। पूनम और उसके बेटे आयुश ने जब विवेक का विरोध किया तो विवेक ने घर में रखा हथौड़ा पूनम के सिर पर दे मारा, जिससे उसका सिर फट गया। पूनम के बेटे अयुश ने पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। पड़ोसियों के आने पर विवेक घबराकर घर से भाग गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पूनम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूनम के अनुसार उसने विवेक से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही विवेक उसके चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। मामले में पुलिस को फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें