फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 29 जुलाई को किच्छा में

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। 12वीं उत्तराखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता 29 जुलाई से नगर के स्व. राजीव गांधी कम्युनिटी हाल में होगी। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


- राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 29 जुलाई को किच्छा में
- 25 जुलाई तक होंगे पंजीकरण

उत्तराखंड राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इसमें अंडर 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 और 25 वर्ष की उम्र के बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे। बताया कि इनमें अंडर-7, 9, 11, 13, 17 में विजयी रहे प्रतिभागियों में से 2-2 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों के लिए चुने जाएंगे। अंडर-15 सब जूनियर व अंडर-19 जूनियर के 4-4 खिलाड़ी चुने जाएंगे।

बताया कि ओपन वर्ग और ओपन महिला वर्ग में 4-4 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों का प्रतिनिधित्व करेें। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के स्विस लीग सिस्टम से खेली जाएंगी। बताया कि प्रदेश के शतरंज खिलाड़ी 25 जुलाई तक शतरंज महासंघ के महासचिव संजीव चौधरी को मोबाइल 9837119044 पर अपना प्रवेश पंजीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें