रुद्रपुर। दो लाख रुपये नहीं मिलने पर पत्नी पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने मुरादाबाद निवासी सुनील को पैराडाइज झील के पास से गिरफ्तार किया है।
मुरादाबाद के शाला बिलारी और हाल शिवनगर निवासी सलोनी ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि बीते सल 15 जून को उसकी शादी स्योडारा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया गया। बीती सात मई को दादा उग्रसेन उसे शिवनगर ले गए।
17 मई को वह शिवनगर में ही दूध लेने दुकान पर गई थी। इसी बीच पति वहां पहुंचे और दो लाख की व्यवस्था करने की बात कही थी। उसने विरोध किया तो सुनील ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए गए। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की थी। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार रात सुनील को लेक पैराडाइज झील के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मोदी मैदान में छिपाए गए घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया।