फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल में बैठे दो कर्मचारियों नेताओं की सेहत में आई गिरावट

विज्ञापन
रुद्रपुर सीईओ कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की भूख हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने तीन सूत्री मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। इधर, कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम रोजाना पहुंच रही है। सोमवार को दो कर्मचारी नेताओं की सेहत में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी दफ्तर के बाहर तीन सूत्री मांगों को लेकर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू हुई थी। सोमवार को पांचवें दिन भी धीरेंद्र कुमार पाठक, रविंद्र पांडे, सौरव चंद्र, हरजीत सिंह और पंकज जोशी हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेता रविंद्र पांडे और पंकज जोशी की सेहत में गिरावट की गई है। एसोसिएशन के कर्मचारियों ने दो टूक कहा है कि जब तक निदेशालय स्तर से तीनों मांगों का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें कि कर्मचारी पूर्व में हुई सभी पदोन्नति संशोधन 15 दिन के भीतर करने, सभी पदोन्नतियां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से प्रधान सहायक तक तत्काल करने और पदोन्नति, स्थानांतरण, समायोजन में पारदर्शिता रखने के लिए काउंसलिंग किए जाने की मांग कर रहे हैं। वहां वीरेंद्र कुमार पांडे, अशोक कुमार, संजय पंत, प्रमोद पांडेय, अमरदीप चौधरी, जगत सिंह रजवार, सुरेश सिंह, तेजेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें