फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला घर पर चलाती थी देह व्यापार का धंधा, पकड़ी गई

विज्ञापन
Human Trafficing in Nanakmatta
विज्ञापन
नानकमत्ता। घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाली महिला पकड़ी गई। धंधे में लिप्त महिला समेत पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने धर दबोचा। मौके से बरामद आठ मोबाइलों समेत नगदी और आपत्तिजनक वस्तुओं को भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार लोगों में संचालिका की पुत्री और पुत्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने थाना पुलिस के साथ प्रतापपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया पिस्तौर के एक घर में छापा मारा। मौके से गृह स्वामिनी और देह व्यापार की संचालिका उसकी पुत्री सहित तीन अन्य महिलाओं के साथ ही ग्राहकों को ढूंढकर लाने वाले संचालिका के पुत्र को हिरासत में ले लिया।
घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में ग्राम नलई निवासी और ग्राम उकरौली निवासी दो लोग पकड़े गए। टीम को मौके से 5500 रुपये, आठ मोबाइल तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। टीम सभी को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई दिन से घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस तथा प्रतापपुर चौकी को भी दी थी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस पर उन्होंने इसकी सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत करने की तैयारी कर रही थी। सभी गिरफ्तार लोगों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें