फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हत्यारोपियों के घरों की कुर्की

Wed, 30 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 किसान हत्याकांड में वांछित चल रहे हत्यारोपियों में चार के घरों की पुलिस ने कुर्की कर दी। दो हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि दो हत्यारोपियों के घरों की अभी कुर्की नहीं की गई है। धरे गए हत्यारोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पांच थानों की पुलिस और पीएसी के गांवों में कुर्की की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
  बीती 17 जुलाई को किच्छा हाईवे किनारे दड़हाफार्म में आधा बीघा जमीन को लेकर किसान जयमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि, जयमल का चचेरा भाई सुरजीत सिंह और सुबेग सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मृतक के पुत्र अंग्रेज सिंह की तहरीर पर 17 लोगों को नामजद करते हुए हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गोलीकांड में पुलिस 9 हत्यारोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

  मंगलवार को जूडीशियल जज खटीमा के आदेश पर सीओ पीएस पांगती के नेतृत्व में सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा और पुलभट्टा थाने पुलिस व डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवानों ने अलग-अलग टीम बनाकर फरार चल रहे आठ हत्यारोपियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान दड़हा गांव में हत्यारोपी मंजीत सिंह और मनवीर सिंह घर पर मिले। जिन्हें पुलिस टीम ने धर दबोचा। इसके अलावा दड़हा गांव के जोगा सिंह, जगवीर सिंह, जगतार सिंह व मलपुरी के टहल सिंह के घरों की कुर्की कर दी। जबकि, जनताफार्म निवासी राजेंद्र सिंह, तिगरीफार्म के अंग्रेज सिंह के घर की कुर्की नहीं हो पाई।
विज्ञापन

  सीओ ने बताया कि चार हत्यारोपियों के घरों की कुर्की कर सामान जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष हत्यारोपियों के घरों पर भी जल्द ही कुर्की की कार्रवाई होगी। पकड़े गए मंजीत और मनवीर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक चन्द्र सिंह बिष्ट, सिडकुल चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, एसआई कमल कोरंगा आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें