फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनेभर मनाएंगे हरेला

Sat, 09 Jul 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
हरेला मनाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री हरीश रावत की महत्वाकांक्षी योजना के चलते पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष जिले में भी हरेला, झुमैलो, घी संक्रांति का त्योहार पूरे एक महीने तक मनाया जाएगा। यह पर्व 16 जुलाई को हरेला से शुरू होकर 16 अगस्त को घी संक्रांति त्योहार के साथहोगा। हरेला पर्व की तैयारियों के लिए शुक्रवार को डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने विकास भवन सभागार में बैठक ली।  
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने हरेला पर्व को धूमधाम से मनाए जाने के लिए जरूरी निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने वन विभाग और उद्यान विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि 16 जुलाई से 16 अगस्त तक जिले में 50 हजार पौधे रोपे जाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण जिले के सभी सरकारी कार्यालय परिसरों, स्कूल परिसरों, मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बनी सड़कों के किनारे किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर हरेला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय।

सबसे अच्छा हरेला उगाने वाले को 500 रुपये का पुरस्कार दिया जाए। सबसे अच्छे हरेला के चयन के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामवार कमेटियों का गठन किया जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेरा वृक्ष मेरा धन योजना के तहत कम से कम 2000 हजार पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार 16 जुलाई को हरेला पर्व विकास भवन परिसर में आयोजित किया जाए। विकास भवन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिशन आगाज के बच्चों, स्कूली बच्चों, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि व्यंजनों के स्टाल इंदिरा अम्मा कैंटीन की महिलाओं सहित अधिकारियों के परिवार के सदस्यों द्वारा लगाए जाएं। जो स्टाल सबसे ज्यादा आय अर्जित करेगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा। डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में हरेला पर्व पर पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाए।

इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में पीडी बालकृष्ण, डीडीओ आरसी तिवारी, एपीडी रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रतन सिंह, डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला बचत अधिकारी पल्लवी बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी डीसी सती, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ललित चंद आर्य, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार आदि अफसर थे। 

शक्तिफार्म। वन महोत्सव के तहत किशनपुर वन क्षेत्र में वन विभाग, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण किया गया। वन महकमे द्वारा ग्रामीणों को जीवन में वनों की महत्ता बताई गई। किशनपुर के रेंजर लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया ने कहा कि वन को सहेज कर रखने से ही जीवन संभव है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। समाजसेवी राजेंद्र सिंह डसीला ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्माण के लिए वनों की महत्ता सर्वोपरि है। वहां पर केएस मेहरा, राकेश पंत, प्रभाकर राय, मिलन मंडल, परवेश राणा, जैत सिंह, पंचाराम मंडल, बिधान मंडल, परेश मंडल आदि थे। 

सितारगंज। बाराकोली वन क्षेत्र में वन महोत्सव पर बाराकोली अ प्लांट संख्या 38 में वृक्षारोपण किया गया। ग्राम प्रधान जगतारपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण से जैविक विविधता में वृद्धि होती है। जिससे वनों का विकास तेजी से होता है।

बाराकोली वनक्षेत्र में आयोजित वन महोत्सव में वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि बाराकोली वन क्षेत्र में बरसातों के दिनों में कुल 124.30 हेक्टेयर क्षेत्र में मिश्रित प्रजाति के कुल 62 हजार 150 पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा 14.65 हेक्टेयर क्षेत्र में यांत्रिक विधि से बीजारोपण और पौधरोपण किया जा रहा है। वहां दीप चंद्र सिंह महारा, जीवन सिंह भाकुनी, त्रिलोक सिंह, भूपाल सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें