फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगाया एचपीवी का टीका

Sun, 01 Mar 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार को मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ग्रांउड फ्लोर पर विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 31 मई तक चलेगा। इसमें 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए जनपद को राज्य स्तर से 17,380 डोज भी प्राप्त हो गईं हैं। इसके लिए जिले में 16 सेशन साइट चिह्नित की गई हैं जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। समय पर टीकाकरण होने से इस बीमारी पर रोकथाम संभव है।
वहां प्राचार्य उषा रावत, पीएमएस आरके सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीपी सिंह, प्रदीप मेहर, राज्यमंत्री सुरेश परिहार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, डॉ. मधु माथुर, संजय रावत, डॉ. हरेंद्र मलिक, रक्षित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें