बाजपुर। ग्राम हजीरा पंचायत की खुली बैठक में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय, सीसी मार्ग, नाली निर्माण सहित करीब 50 प्रस्ताव पारित किए गए।
बृहस्पतिवार को गांव के स्कूल में हुई खुली बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष रजनी शर्मा ने कहा कि बीडीसी, ग्रामसभा सदस्य सहित ग्रामीण तालमेल के साथ गांव के विकास कार्यों केेे लिए सजग रहें। ग्राम पंचायत स्तर से होने वाले कार्यों को तत्काल कराया जाएगा। शासन स्तर से होने वाले कार्यों को क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य केे समक्ष रखकर हल कराने की कोशिश होगी।
इससे पहले बैठक में पेंशन के 40, सीसी मार्ग, नाली निर्माण के 10 और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रता के आधार पर चयन करने सहित 50 प्रस्ताव पारित किए गए। वहां पर बीडीओ हर सिंह मेहरा, वीडीओ मीनू आर्य, सुंदर बसेड़ा, डीके जोशी, बाजपुर सहकारी समिति अध्यक्ष पवन शर्मा, बरहैनी सहकारी समिति अध्यक्ष रजनीत सिंह ऊर्फ सोनू, अनमोल शर्मा, जगमोहन कांबञोज, रघुवीर सिंह, सिराज खान, गुरप्रताप सिंह आदि थे।