फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आयोग के उपाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

विज्ञापन
नानकमत्ता के किशनपुर गांव में किसानों को संबोधित करते किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। नानकसागर किनारे बसे गांव के किसानों ने किसान आयोग के उपाध्यक्ष से जलाशय का जलस्तर कम कराने और नुकसान के मुआवजे की मांग की। उपाध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता बरेली को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम किशनपुर के गुरुद्वारा साहिब में नानकसागर के किनारे बसे ग्राम भीकमपुर, कुआंखेड़ा, बरकीडांडी, गोलापीपल, कैथुलिया, टुकड़ी, गिधौर और विसोटा के किसान एकत्रित हुए। यहां पहुंचे किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह से किसानों से मिलकर उनकी समस्या जानीं। किसानों ने उपाध्यक्ष को नानकसागर के बढ़े जलस्तर से गन्ने, गेहूं, मसूर, लाही की फसल खराब होने की जानकारी दी। कहा कि पशुओं का चारा नष्ट हो रहा है। इस वर्ष नानकसागर जलाशय का जलस्तर 703 फुट पर रखा है, जबकि हर वर्ष 698-99 फुट होता था।
उपाध्यक्ष ने कहा कि नानकसागर जलाशय की निकासी का काम उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के हाथ में है। उन्होंने सिंचाई विभाग बरेली के अधीक्षण अभियंता से फोन पर तत्काल पानी निकासी कराने के निर्देश दिए। किसानों ने बच्चों के स्थायी, जाति प्रणाम पत्र नहीं बनने की भी शिकायत की। उपाध्यक्ष ने तहसीलदार और पटवारी से किसानों की समस्या का निराकरण करने को कहा। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर ग्रामीणों ने उपाध्यक्ष को सरोंपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जोगा सिंह, हरचरन सिंह, इंदरजीत सिंह रंधावा, गुरबाज सिंह, अमृतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह, दर्शन सिंह, कक्का सिंह, गुरदीप सिंह, जगीर सिंह, फुम्मन सिंह, हल्का पटवारी बीना जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें