फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खो-खो में मेजबान 31वीं वाहिनी पीएसी का दबदबा

Fri, 16 Oct 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
31वीं वाहिनी पीएसी में कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी
विज्ञापन
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में तृतीय प्रादेशिक अंतर जनपदीय, वाहिनी पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका शुभारंभ डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया। पहले दिन खो-खो के मुकाबलों में मेजबान 31वीं वाहिनी ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शुभारंभ के मौके पर डीएम भदौरिया ने कहा कि कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और खो-खो जैसे खेलों से पुलिस जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ऐसे खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों को बढावा मिलेगा। सेनानायक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 31वीं वाहिनी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, आईआरबी प्रथम, द्वितीय, 40वीं और 46वीं वाहिनी शामिल हैं। प्रतियोगिता का पहला कबड्डी मैच अल्मोड़ा और 46वीं वाहिनी के बीच खेला गया। देर शाम तक प्रतियोगिता जारी रहीं। वहां उपसेनानायक मनोज कत्याल, सहायक सेनानायक विमल रावत, शिविर पाल राकेश माहरा, ज्योति प्रकाश, खुर्शिद अली, योगेंद्र देव, गोपाल सिंह बिष्ट, दयानंद रजवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें