फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गंदगी का अंबार मिलने पर अस्पताल की ओटी सील

Thu, 08 May 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) टीम ने ओटी में गंदगी व बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा मिलने पर एक अस्पताल की ओटी और एक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन अस्थायी रूप से सील कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीसीपीएनडीटी की टीम ने अल्ट्रासाउंड करने वाले सात निजी अस्पताल और दो डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने जसपुर रोड स्थित प्रगति हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड का ट्रैकर ऑनलाइन नहीं होने पर उसे अस्थायी रूप से सील कर एक सप्ताह में मानकानुसार दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सूद अस्पताल में दस्तावेज दुरुस्त नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए।
इसके बाद टीम ने जसपुर रोड स्थित सेवा अस्पताल का निरीक्षण किया। पीसीपीएनडीटी के जिला समन्वयक प्रदीप महर ने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ओटी में भारी गंदगी मिली। बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा मिला। इस पर ओटी को सील कर दिया गया है। एक महीने के अंदर व्यवस्था को सुधारने की प्रबंधन को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने व्यवस्था ठीक नहीं होने तक मरीजों को भर्ती करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया कि केवीआर, सिद्धि विनायक, संतोष डायग्नोस्टिक सेंटर, प्रकाश अस्पताल, मेहरोत्रा अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं हैं। पल्स डायग्नोस्टि सेंटर बंद पाया गया। टीम में एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें