फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के प्रयास में अस्पताल संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आग की चपेट में आने से झुलसी महिला के आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बता दें कि हरजापनगर, मुंडिया कला (लुधियाना) निवासी लक्ष्मी पुत्री दीवान चंद ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसकी बहन कृष्णा चावला की शादी यहां जसपुर खुर्द निवासी मनीष चावला से करीब 16 वर्ष पूर्व हुई थी। मनीष मुरादाबाद रोड पर एक निजी अस्पताल का संचालक है। तहरीर में कहा गया है कि मनीष कई अन्य महिलाओं के संपर्क में है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद बना हुआ था। कृष्णा चावला ने इस मामले में आईटीआई थाना पुलिस से शिकायत की। महिला हेल्प लाइन में भी दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई गई। बीती 20 जून की सुबह इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मनीष ने अपनी पत्नी कृष्णा पर काला हिट से स्प्रे कर दिया। स्प्रे की कुछ बूंदे वहां जल रहे दीये पर पड़ गई। जिससे कमरे व सामान में आग लग गई।
आरोप है कि मनीष चावला ने पत्नी को भड़की हुई आग में धक्का दे दिया, जिससे कृष्णा बुरी तरह झुलस गई थी। पति ने एक निजी एंबुलेंस से उसे अपने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका भांजा कुणाल ढींगरा भी पहुंच गया। कृष्णा ने भांजे को बताया कि उसे पति के अस्पताल में जान का खतरा है। इस पर कुणाल ने उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति अस्पताल संचालक मनीष चावला के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आईटीआई थाना एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बच्चों के 164 के बयान दर्ज किए गए। बच्चों के बयान के बाद अपराध होना पाया गया। आरोपी मनीष चावला को सोमवार को जसपुर खुर्द से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें