फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर : अध्यक्ष मयंक सहित छह पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
बाजपुर डिग्री कालेज में विजयी प्रत्याशियो को शपथ दिलाती प्राचार्या डा. कमला चंयाल। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद मयंक, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विद्या जोशी, सांस्कृतिक सचिव पद पर अविशेष कांबोज, संयुक्त सचिव पद पर आरती, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि रोहित डोगरा निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद दानिश मंसूरी, कोषाध्यक्ष पद पर गुरपाल सिंह, विवि प्रतिनिधि पद पर शेखर, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर अनमोल विजयी घोषित किए गए। चुनाव में 1198 में से 824 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 बजे महाविद्यालय में चुनाव के लिए पांच बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दो बजे तक 68.78 प्रतिशत मतदान हुआ। 3:30 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सचिव पद के प्रत्याशी दानिश मंसूरी को 403 मत उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार को 392, अमति ठाकुर को मात्र 7 मत मिले। इसमें दो नोटा और 20 मत निरस्त रहे। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गुरपाल सिंह को 493 मत उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सागर सिंह को 282 मत मिले। इसमें 3 नोटा और 46 मत निरस्त रहे।
विवि प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी शेखर को 511 मत उसके प्रतिद्वंद्वी आशीष मसीह को 266 मत मिले जबकि 6 नोटा और 41 मत निरस्त रहे। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी अनमोल को 70 मत, आजम को 56 मत, मोहम्मद बिलाल मलिक को मात्र 27 मत मिले जबकि 4 नोटा और 5 निरस्त रहे। परिणाम के बाद प्राचार्य डा. कमला चन्याल ने विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहां पर्यवेक्षक उदय प्रताप सिंह, एसडीएम एपी वाजपेयी, एएसपी डॉ. जगदीश चंद, कोतवाल एनबी भट्ट सहित भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें