फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सर्द मौसम शुरू होते ही जोड़े का दर्द उड़ा रहा नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सर्दी का मौसम शुरू होने और ठंडी हवाओं के कारण हाथ-पैंरों के जोड़ अकड़ने लगते हैं और पैर, घुटने, कमर में दर्द बढ़ने लगता है। उम्रदराज लोगों के अलावा अब युवा भी इस दर्द से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन




डॉक्टरों के मुताबिक ऑर्थराइटिस, बैक पेन व घुटनों में जकड़न जैसी समस्याएं सर्दी के मौसम में बढ़ जाती हैं। इसकी मुख्य वजह ठंड में लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। यह समस्या उम्रदराज लोगों में अधिक देखी जाती है। अब तो युवा पीढ़ी भी इस दर्द से परेशान रहती है।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया प्रतिदिन 7-8 लोग इस समस्या को लेकर आ रहे हैं जिसमें 2-3 युवा वर्ग के होते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में रक्त प्रवाह कम होने से जोड़ों में जकड़न, दर्द और लचीलापन कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द से बचने के लिए ये करें
- चलते-फिरते हल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए
- ठंडी हवा से बचे और कई लेयर वाले कपड़े पहने
- मोजे और दस्ताने जोड़ों को आराम देते हैं
- डाइट में विटामिन डी, कैल्शियम और ओमेगा-3 एसिड वाले खाद्य पदार्थ को शामिल करें
- सर्दियों में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जी, मछली का सेवन फायदेमंद होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें