फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन पालन कम लागत ज्यादा मुनाफा देने वाला रोजगार: राजेश

विज्ञापन
फोटो बाजपुर संगोष्ठी में महिलाओं को सम्मानित करते समिति अध्यक्ष राजेश कुमार। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। मौन पालन संगोष्ठी में ग्रामीणों को मौन पालन रोजगार से जुड़ने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मौन पालन को बढ़ाने देने के लिए ग्रामीणों कोे जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मौन पालन कम लागत में अधिक मुनाफा देने की गारंटी देता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव बेरिया दौलत स्थित बुक्सा भवन परिसर में आयोजित एक दिनी मौन पालन संगोष्ठी का शुभारंभ राजेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मौन पालन, बकरी पालन, पशुपालन, मत्स्य पालन, और रेशम कीट पालन करके आय बढ़ाने का कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला रोजगार है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 तक किसानों की आए दुगनी करने का लक्ष्य हैै। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उद्यान विभाग की पांच महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 20 ग्रामीण महिलाओं को नि:शुल्क सब्जी सहित अन्य पौधे वितरण किए गए। संगोष्ठी में मुख्य उद्यान अधिकारी हरीश चंद तिवारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारेे में जानकारी दी। संचालन क्षेत्रीय उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने किया। वहां पर ज्येष्ठ उद्यान अधिकारी भवाली जगदीश कांडपाल, कविता भारिया, यामिनी सनवाल, रवींद्र जीत सिंह, मौन पालन पर्यवेक्षक पीसी कांडपाल, शिल्पी, संजय जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें