फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गृह विज्ञान विभाग को मिलीं आठ नई सिलाई मशीनें

Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं की परेशानी को देखते हुए गृह विज्ञान विभाग को आठ नई सिलाई मशीनें दी गई है। अब विभाग में 14 मशीनें हैं।
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभाग में करीब पांच सौ छात्राएं हैं। नए सत्र में 371 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। कॉलेज निर्माण के समय से ही विभाग में 22 मशीनें थीं। देखदेख के अभाव में कई मशीनें खराब हो गईं जिससे छात्राओं को परेशानी होती थी। उन्हें अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता था। बावजूद इसके खराब मशीनों की मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी।
अगस्त 2022 में डॉ. रीना चौरसिया ने विभाग में सहायक के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने विभाग में सफाई कराकर अल्मारियों एवं उपकरणों की मरम्मत आदि कराएं। उन्होंने विभाग में कई बदलाव किए। अब वह विभागाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

एक प्राध्यापिका के जिम्मे पांच सौ छात्राएं
- पांच सौ छात्राओं की कक्षाएं लेने, प्रयोग, कार्यशाला, विभागीय आदि कार्य का जिम्मा मात्र एक प्राध्यापिका पर है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
कोट:
विभाग में 22 मशीनें पुरानी थीं। मरम्मत के बाद छह मशीनें काम की हो सकी है। कॉलेज मद से करीब पचास हजार कीमत की आठ नई मशीनें मिली है। सभी को कवर चढ़ाकर व्यवस्थित रूप से रखा गया है। अब विभाग में 14 मशीनों से छात्राएं सिलाई करती हैं।
विज्ञापन

9डॉ. रीना चौरसिया, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें