फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयो रे फागुनवा, बिरज के अंगनुवा.....

विज्ञापन
काशीपुर की बैठती होली में गायन करते होल्यार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। बसंत पंचमी के साथ शुरू हुई बैठकी होली के क्रम में रविवार को रामनगर रोड स्थित कुर्मांचल कॉलोनी, पर्वतीय महासभा के सभागार में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें होल्यारों ने राग यमन, राग काफी और राग भैरवी में होली गीतों का गायन किया। वयोवृद्ध होल्यार मदन मोहन पंत को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती और गणेश पूजन से बैठकी होली का शुभारंभ हुआ। मोहित उपाध्याय ने ऐसी करत बरजोरी, श्याम मोही बइयां मरोरी, जेसी पांडे ने सबको मुबाकर होली, भोला दत्त पांडे ने एगो बसंत बहार, मनोज पंत ने आयो रे फागुनवा, बिरज के अंगनुवा गीत का गायन किया। इसके साथ ही केसी त्रिपाठी, शरद पंत ने रसिया गीत और बसंत पांडे ने खड़ी होली गीत गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। तबले पर दिव्यांश उपाध्याय, चित्रेश त्रिपाठी और बसंत बिष्ट ने संगत दी। कार्यक्रम में योगेश जोशी, सुरेंद्र सिंह जीना, ज्ञानेंद्र जोशी, मोहन बिष्ट, आन सिंह बिष्ट, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें